दादरी: नोएडा के सेक्टर-76 के समीप बाइक सवार बदमाश महिला की चेन लूट कर आसानी से हुए फरार, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-76 के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बाइक सवार दो बदमाश एक महिला की चेन लूटकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है जल्द ही, आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।