दादरी: सेक्टर-16 स्थित फिल्म सिटी में चलती मर्सिडीज़ कार में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू
नोएडा के सेक्टर-16 में स्थित फिल्म सिटी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर चलती मर्सिडीज़ कार में अचानक भीषण आग लग गई। समय रहते कार चालक ने खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से भीषण आग पर काबू पाया है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है की घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।