दादरी: सेक्टर-119 स्थित गौर ग्रांड्यूर सोसाइटी की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर 70 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या
नोएडा के सेक्टर-119 में स्थित गौर ग्रान्ड्यूर सोसाइटी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोसाइटी की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर 70 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा 70 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या करने का कारण पता किया जा रहा है।