दादरी: नोएडा के सर्फाबाद गांव में खुलेआम की जा रही है अवैध गांजे की बिक्री, एडीसीपी ने दिए घटना की जांच के आदेश
नोएडा के सर्फाबाद गांव में खुले आम अवैध गांजे की बिक्री होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं खुले आम अवैध गांजे की बिक्री होते हुए वीडियो सामने आने के बाद गौतमबुद्ध नगर के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया है कि प्रकरण की जांच की जा रही है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।