दादरी: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए समिति के पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने सोमवार को जनपद के विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सीईओ लोकेश एम के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सीईओ लोकेश एम ने आरडब्ल्यूए समिति के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने हेतु मौके से ही अधिकारियों को निर्देशित किया है।