दादरी: सेक्टर-24 थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले 4 शातिर अभियुक्तों को गिझोड़ गांव से किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर 24 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त तीन वाहन भी बरामद किए हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से शिवकुमार, दीपक, शिवम व अनूप के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।