जगदलपुर: महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बीजेपी कार्यालय में बैठक का आयोजन, 1 मार्च को होगा शपथ ग्रहण
महापौर संजय पांडे व सभी पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर गुरुवार शाम 6 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इस बैठक में महापौर सहित जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, जिला मंत्री नरसिंह राव, कोषाअध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही मौजूद रहे।