जगदलपुर: दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में 1 मार्च को होगा नव निर्वाचित महापौर का शपथ ग्रहण, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा अमला
नगर निगम के महापौर संजय पांडे के साथ पार्षदगण शनिवार को दंतेश्वरी मंदिर के सामने सुबह 10.30 बजे पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। गुरुवार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने महापौर संजय सहित निगम आयुक्त निर्भय साहू अपने टीम के साथ पहुंचे थे।शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।