जगदलपुर: दलपत सागर पर स्थित मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए बनाई जाएगी नई कार्ययोजना: महापौर संजय पांडे
जगदलपुर महापौर संजय पांडे में विभिन्न शिवालयों में पहुंच पूजा अर्चना की और नगरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मिडिया से चर्चा करते हुए दलपत सागर स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए नई कार्ययोजना बनाने की बात कही। बता दें कि दलपत सागर के मध्य में एक पुराना शिव मंदिर है और वर्ष में केवल महाशिवरात्रि अवसर इसे दर्शन के खोला जाता है।