जगदलपुर: शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में NSUI ने यूजीसी ड्राफ्ट रेगुलेशन 2025 के खिलाफ पर्चा बांटकर किया विरोध
शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर में NSUI ने यूजीसी ड्राफ्ट रेगुलेशन 2025 के खिलाफ पर्चा बाटकर विरोध जताया। NSUI प्रदेश प्रभारी आकाश चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के निर्देश पर जिला अध्यक्ष विशाल खम्बारी के नेतृत्व मे पर्चे बांटकर इस ड्राफ्ट के खतरनाक परिणामों के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया।