जगदलपुर: भूतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया गया विशाल महा भंडारा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर पर स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए । पंडित रोमितराज त्रिपाठी ने बताया धार्मिक अनुष्ठान में 108 दंपतियों ने रुद्राभिषेक किया । एवं अर्ध रात्रि में श्रीहरी एवं महादेव के मिलन का कार्यक्रम किया गया ।