जगदलपुर: भाजपा नेताओं ने आईजी कार्यालय में मुलाकात कर IG को संवेदनशील क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने की दी बधाई
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी सहित अन्य बीजेपी नेता लालबाग स्थित आईजी कार्यालय पहुंचे । जहां उन्होंने आईजी सुंदरराज पी से मुलाकात की।इस दौरान भाजपा नेताओं बस्तर संभाग में सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण मतदान करवाने और लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए आईजी सुंदरराज पी का आभार प्रकट किया ।