रामगढ़ शेखावटी: रोलसाहबसर गांव में रॉयल ग्रीन याराना सेवा समिति के सदस्यों ने पहुंचकर अग्निकांड में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के रोलसाहबसर गांव में सोमवार शाम को पहुंचकर रॉयल ग्रीन याराना सेवा समिति के सदस्यों ने अग्निकांड में पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी ।जानकारी के अनुसार अग्निकांड में गांव के रहने वाले सुभाष मेघवाल की झोपड़ी और घरेलू सामान जल गया था जिसके बाद आज सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ घरेलू सामान उपलब्ध करवाया।