रामगढ़ शेखावटी: पोस्ट ऑफिस के पास जल भराव से लोग हुए परेशान शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के पोस्ट ऑफिस के पास गंदे पानी और जल भराव से लोग कहते परेशान है आज बुधवार को स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए जल भराव की इस समस्या का समाधान करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि जल भराव की इस समस्या के समाधान को लेकर वे कई बार प्रशासन के आगे गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।