रामगढ़ शेखावटी: आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली बनाकर दिलाई गई मतदान करने की शपथ
आंगनबाड़ी केंद्र पर आज रंगोली बनाकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित ग्रामीणों को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई।