रामगढ़ शेखावटी: रामगढ़ शेखावाटी थाने में सूदखोरी का मामला हुआ दर्ज पुलिस जुटी मामले की जांच में
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी थाने में सोमवार को सूदखोरी का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ शेखावाटी के रहने वाले नंदलाल ने मामला दर्ज कराया है कि उसने बनवारी लाल से अपना मकान गिरवी रखकर पैसे उधार लिए थे। लगातार ब्याज देने के बाद भी अब आरोपी बनवारी लाल उससे साढ़े सात लाख रुपए की मांग कर रहा है ।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।