रामगढ़ शेखावटी: रामगढ़ शेखावाटी में नए बस स्टैंड पर जलभराव से यात्री व आम लोग हुए परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
रामगढ़ शेखावाटी में नए बस स्टैंड पर गुरुवार को जलभराव के चलते आम लोगों के साथ यात्री भी परेशान हुए। नए बस स्टैंड पर नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर आ गया जिससे बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ यहां गुजरने वाले राहगीरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है।