मोरंग: किन्नौर के स्किबा समीप तीन दिनों से अवरुद्ध सड़क मार्ग, पैदल यात्रियों के लिए खोला गया पैदल मार्ग
ज़िला किन्नौर के स्किबा समीप 5 अगस्त के बाद वीरवार दोपहर 3:40 बजे तक सड़क मार्ग अवरुद्ध है।बाढ़ के कारण स्किबा समीप एक बड़ी खाई बनी हुई है। जिसे मलवा व पत्थरों से भरा जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द सड़क बहाल किया जा सके।फिलहाल मौके पर लोगों को आवाजाही हेतू पैदल मार्ग को BRO की टीम ने तैयार किया है। और लोगों को नाला पार करवाया जा रहा है।