मोरंग: किन्नौर के स्किबा समीप तीसरे दिन भी NH-5 अवरुद्ध, सड़क बहाली का काम BRO ने शुरू किया
जनजातीय ज़िला किन्नौर के स्किबा समीप रिब्बा नाले मे 5 अगस्त को भयंकर बाढ़ आने से NH-5 पर कंक्रीट का पुल बह गया व सड़क पूरी तरह ध्वस्त हुआ है।ऐसे मे करीबन तीन दिनों से इस जगह पर वाहनों की आवाजाही सड़क अवरुद्ध होने के कारण ठप हुई है।वीरवार सुबह 9 बजे के आसपास सड़क बहाली का तीसरा दिन शुरू हुआ है। और BRO सड़क बहाली हेतू काम शुरू कर चूका है।