मोरंग: जिले के रिब्बा नाले में आई भयंकर बाढ़, नाले ने रोद्र रूप किया धारण; NH-5 हुआ अवरुद्ध
ज़िला के रिब्बा गाँव के मध्य नाले में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास भयंकर बाढ़ आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस बाढ़ के आसपास कुछ सेब बगीचे व नाले के करीब भूमि कटाव हुआ है। ऐसे में राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 अवरुद्ध हुआ है। वहीं मौके पर प्रशासन ने वाहन चालको को बाढ़ वाले नाले से दूर कर दिया है। और फिलहाल राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 खुलने की संभावना कम लग रही है।