मोरंग: किन्नौर के मूरंग नाले में आई बाढ़, भूमि कटाव हुआ और कुछ सेब बगीचों को हुआ नुकसान
ज़िला किन्नौर के मूरंग समीप ग्रामँग नाले में भयंकर बाढ़ आई है। यह बाढ़ बुधवार सुबह 10:50 बजे आई है।ऐसे में मौके पर स्थानीय लोगों को नाले से दूर किया गया है। फिलहाल इस बाढ़ के कारण किसी के जान की हानि की सूचना नहीं मिली है। लेकिन लगातार बाढ़ के कारण मलवा व पत्थर नाले के आसपास सेब बगीचो को नुकसान पहुंचा रहा है।और मौके पर सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हुआ है।