मोरंग: मंगलवार से स्किबा समीप अवरुद्ध NH-5 को खोलने का काम BRO ने शुरू किया, सड़क बहाली में लग सकता है समय
ज़िला के रिब्बा नाले में मंगलवार को भयंकर बाढ़ के कारण स्किबा समीप NH-5 बीते कल से अबतक अवरुद्ध है।ऐसे में BRO की टीम व प्रशासन मिलकर मशीनों की सहायता से स्किबा समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढेर मलवे व बड़े बड़े पत्थरों को हटाने का काम बुधवार सुबह 7:30 बजे से शुरू कर चूका है।इस सड़क बहाली में काफी समय लग सकता है।वहीं सड़क अवरुद्ध के बाद लोग मौके पर फंसे हुए है।