सासनी: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बच्चों को बचाते समय मोपेड पलटने से चालक घायल, एंबुलेंस से कराया गया अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Sep 12, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के जरेया मोड के पास बच्चों को बचाते समय एक मोपेड अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान सासनी के बिजली घर निवासी मोपेड चालक धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।