जालोर पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने शहीद जवानों को पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सलामी दी। कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधा रोपण भी किया।