रावण दहन कार्यक्रम में महिला के गले में पहनी सोने की चेन चोरी का प्रयास, आरोपी महिला को पकड़ी : जालोर में शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान महिला के गले में पहनी सोने की चेन चोरी करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जालोर निवासी भंवरी देवी के गले में पहनी सोने की चेन चोरी होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने कथित रूप से चोरी का प्रयास कर रही महिला को पकड़ लिया। इसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी महिला को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई हैं।
Jalor, Jalor | Oct 20, 2026