खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग का सघन निरीक्षण : जालोर। रबी सीजन में खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और टैगिंग रोकने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक का भौतिक स्टॉक से मिलान कर राज एग्री क्यू.सी. एप से ऑनलाइन जांच की। निरीक्षण में खाद की बिक्री, बिल, स्टॉक रजिस्टर, दर सूची और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की जांच की गई। मामूली कमियां मिलने पर विक्रेताओं को सुधार के निर्देश दिए, नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की चेतावनी दी। इस दौरान कृषि विभाग ने किसानों से कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली और टैगिंग की शिकायत नजदीकी कृषि अधिकारी को देने की अपील की।
Jalor, Jalor | Oct 21, 2026