जालोर पुलिस लाइन में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि : जालोर में पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में परेड आयोजित कर शहीद पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुष्पचक्र व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। परेड का नेतृत्व संचित निरीक्षक लीलसिंह ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने अक्टूबर 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों के बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में पौधारोपण किया।
Jalor, Jalor | Oct 21, 2026