Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
सम्मान
marudharaaina1
मेरे गांव की मुख्य समस्या कई कॉलोनियों को पट्टे नहीं मिले, सरकारी योजनाए नहीं मिली, उसका समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता - प्रकाश प्रजापत (ग्राम पंचायत हरजी) #jalore
Jalor, Jalor
| Oct 21, 2026
#jalore
MORE NEWS
कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले राजस्थान पुलिस के वीर सपूतों की स्मृति में 'पुलिस शहीद दिवस 2026' कार्यक्रम का आयोजन :- #AmarPrahari #RajasthanPolice #ShaheedDiwas #SaluteToHeroes #JaiHind #jalorepolice
Jalor, Rajasthan | Oct 21, 2026
जालोर पुलिस लाइन में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि : जालोर में पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में परेड आयोजित कर शहीद पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुष्पचक्र व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। परेड का नेतृत्व संचित निरीक्षक लीलसिंह ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने अक्टूबर 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में पौधारोपण किया।
Jalor, Jalor | Oct 21, 2026
गांव के विकास में बजट का बाधा नहीं बनेगा, मै निजी खर्च से आवश्यक कार्य करवा सकता हूँ - शंकरदान (ग्राम पंचायत चरली) #jalore #marudharaaina #TMInews #Bigbreaking
Jalor, Jalor | Oct 21, 2026
#भैसवाडा ग्राम पंचायत प्रत्याशी ने कहा सड़क नालियों का समाधान तो होगा पर साथ ही बस स्टॉप भी रहेगी प्राथमिकता #Jalore #marudharaaina #TMINews #Bigbreaking
Jalor, Jalor | Oct 21, 2026
जालोर में 1 मिनट 40 सेकेंड में जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले : जालोर। शाह पूंजाजी गेणाजी स्टेडियम में मंगलवार को रावण दहन देखने के लिए शाम 5 बजे से ही शहरवासियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। चामुंडा माता मंदिर में शस्त्र पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम पहुंची। भगवान श्रीराम के स्वरूप और चामुंडा माता मंदिर के महंत पवनपुरी महाराज की मौजूदगी में रावण दहन की तैयारी की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे, चामुण्डा माता मंदिर के महंत पवन पुरी महाराज व नगर परिषद सभापति बंसीलाल माली ने रिमोट से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया, जो करीब 1 मिनट 40 सेकेंड में जलकर राख हो गए। इसके बाद करीब 30 मिनट तक आतिशबाजी हुई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी स्टेडियम में मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Oct 20, 2026
रावण दहन कार्यक्रम में महिला के गले में पहनी सोने की चेन चोरी का प्रयास, आरोपी महिला को पकड़ी : जालोर में शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान महिला के गले में पहनी सोने की चेन चोरी करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जालोर निवासी भंवरी देवी के गले में पहनी सोने की चेन चोरी होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने कथित रूप से चोरी का प्रयास कर रही महिला को पकड़ लिया। इसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी महिला को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई हैं।
Jalor, Jalor | Oct 20, 2026
बागरा के निकट मौक गांव में बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। #marudharaaina #tminews
Jalor, Jalor | Oct 20, 2026
मंदिर भी नहीं रहे सुरक्षित! रोडला के मामोजी धाम में चोरी, दानपात्र तोड़ते 2 चोर CCTV में कैद #jalore #marudharaaina #TMInews #bigbreaking #jalorenews
Jalor, Jalor | Oct 20, 2026