पटियाली: पटियाली तहसील में GNSS रोवर से पैमाइश का व्यावहारिक प्रशिक्षण, किसानों को आधुनिक तकनीक की उपयोगिता बताई गई
पटियाली तहसील में धारा-24 व अन्य पैमाइश कार्यों के लिए आधुनिक GNSS रोवर तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित हुआ। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक जगवीर सिंह तथा लेखपाल प्रशांत सिंह व राकेश राजपूत ने भूमि पैमाइश की प्रक्रिया समझाई। अधिकारियों ने बताया कि इससे पैमाइश अधिक सटीक, तेज और पारदर्शी होगी।