लखीसराय: अमरपुर गांव के पेंशनर भवन में पेंशनर समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल
सोमवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव पेंशनर भवन में पेंशनर समाज सूरजगढ़ा पूर्वी का 24 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया.अपराह्न 1 बजे क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल एवं सेवानिवृत DM अमरेंद्र कुमार द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.