खैरथल: खैरथल में दो गुटों के बीच संघर्ष, दो लोग गंभीर रूप से घायल, 13 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
खैरथल रेलवे स्टेशन रास्ते पर बाइक की मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों में हुई कहासुनी देखते-देखते संघर्ष में बदल गई। बुधवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दो लोग घायल हो गए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।