खैरथल थाना पुलिस ने बुधवार को खैरथल के लाल पहाड़ी गांव स्थित एक मकान पर छापा मार कर अवैध रूप से भंडारण बम पटाखे के दो कट्टे जप्त किए हैं। गुरुवार सुबह 8:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में संजू कुमार पुत्र जीवंत राम को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है।