कायमगंज: कायमगंज के रेलवे रोड पर चार दिन से जल संकट, नई पाइपलाइन फटी, चेयरमैन बोले- आज बहाल होगी पानी की सप्लाई
कायमगंज के रेलवे रोड में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। निरीक्षण भवन के सामने मुख्य पाइपलाइन फटने के कारण दर्जनों परिवारों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों को हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जहां दिन-रात लंबी कतारें देखी जा रही हैं। त्योहारों के सीजन में पानी की आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोग परेशान हैं।