पंचकूला: सेक्टर 3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 19 से 21 मार्च तक बौद्धिक विकलांग साइकिल चैंपियनशिप का होगा आयोजन
सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 19 मार्च से 21 मार्च तक स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय बौद्धिक विकलांग एथलीटों के लिए राष्ट्रीय स्तरीय साइकिल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा इस राष्ट्रीय स्तरीय साइकिल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है और इसमें देश भर से करीब 200 विकलांग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।