पंचकूला: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिंजौर कालका की जर्जर सड़क को लेकर किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पिंजौर कालका की टूटी-फूटी सड़क की रिपेयर ना होने को लेकर सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। आप नेताओं द्वारा नारेबाज़ी और प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही अब्दुल्लापुर और बिटना रोड पर पिंजौर और पंचकूला की पुलिस फोर्स पहुंची। आप जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।