पंचकूला: पंचकमल भाजपा कार्यालय पंचकूला में सोशल मीडिया विभाग एवं IT विभाग की कार्यशाला हुई आयोजित
पंचकूला ज़िले के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया विभाग से प्रदेश प्रमुख अरुण यादव एवं आईटी विभाग के प्रदेश प्रमुख आदित्य चावला के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग दी गई। भाजपा ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौक़े पर ज़िला के भाजपा कार्यकर्ता पंचकमल कार्यालय पहुंचे। इस मौक़े पर पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।