पंचकूला: पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता चंद्र मोहन बिश्नोई ने कहा- खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने से किसान हो रहे परेशान
पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता चंद्र मोहन विश्नोई ने कहा खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा सरकार रोजाना नई शर्तें लगा रही है । उन्होंने कहा कि अब किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने से पहले पूरे खेत में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगवाने की शर्त लगा दी है। जिससे किसानों में रोष व परेशानी बढ़ गई है।