पंचकूला: सेक्टर एक जिला सचिवालय में डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ क्राइम को लेकर की बैठक
सेक्टर एक जिला सचिवालय में पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक के द्वारा पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारी के साथ क्राइम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारी को क्राइम को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार का कोई भी मामला थाने में लंबित ना हो और ना ही कोई शिकायत लंबित हो।