पुरैनी: जीविका दीदियों ने कर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाया, डीएम को दिया आवेदन
पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जीविका दीदीयों ने प्रखंड जीविका कार्यालय में पदस्थापित सामुदायिक समन्वयक के खिलाफ अभद्रता एवं अन्य गलत गतिविधियों का आरोप लगाकर मधेपुरा के जिला अधिकारी को आवेदन दिया। इसके बाद विभागीय टीम ने बुधवार को जीविका कार्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल की, वहीं उन्होंने जीविका दीदीयों एवं अन्य से पूछताछ भी की है।