बीकानेर ब्रेकिंग: लालगढ़ स्टेशन पर ट्रेन हादसा! ...लेकिन ठहरिए, यह एक ‘मॉकड्रिल’ थी!
आज बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब खबर आई कि ट्रेन संख्या 19720 के दो कोच क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना स्थल पर एकबारगी अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।
अस्पताल, एम्बुलेंस और रेलवे की आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं... लेकिन राहत की बात यह रही कि यह कोई असली हादसा नहीं, बल्कि रेलवे सुरक्षा बल और प्रशासन की एक 'मॉकड्रिल' थी!
आपातकालीन स्थितियों में त्वरित राहत और बचाव कार्य की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित इस मॉकड्रिल के दौरान निम्नलिखित वरिष्ठ अधिकारी व कार्मिक मौके पर मौजूद रहे:
ADRM राजेन्द्र सिंह चौधरी
ACM लालचंद कुम्हार
RPF CMO सुनील जजड़ा
असिस्टेंट कमांडेंट प्रवीण पूनिया सहित रेलवे प्रशासन
#BikanerNews #LalgarhStation #IndianRailways #MockDrill #BikanerRailways #SafetyFirst #BreakingsNews #RajasthanNews