भूतियावर घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस, 25 यात्री सवार; कई घायल
प्रतापगढ़ के भूतियावर घाटी में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-56 पर बारावरदा के पास सूरत से चित्तौड़गढ़ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे।
हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना पर धमोतर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बस चालक के सिर में भी चोट लगी है।
चालक के अनुसार घाटी में अचानक बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घाटी में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
#Pratapgarh #BhutiyawarGhati #RoadwaysBus #RoadAccident #RajasthanNews