Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

NH-48 पर भीषण हादसा: ट्रेलर, स्लीपर बस और रोडवेज बस भिड़ीं, कई घायल बगरू से बड़ी खबर सामने आई है, जहां NH-48 पर अठ मोरिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रेलर, स्लीपर बस और रोडवेज बस आपस में भिड़ गईं। जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही स्लीपर बस उसमें जा घुसी। इसी दौरान स्लीपर बस के पीछे आ रही रोडवेज बस भी उससे टकरा गई। स्लीपर बस में करीब 40 यात्री सवार होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के चलते NH-48 पर यातायात भी प्रभावित हुआ। #NH48 #Bagru #RoadAccident #RoadwaysBus #SleeperBus TrailerAccident

Dungarpur, Dungarpur | Aug 10, 2026

MORE NEWS

दाहोद नाका पर बेकाबू ऑटो नहर में गिरा, चालक की मौत

शहर के दाहोद नाका क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सूखी नहर में जा गिरा। हादसे में ऑटो चालक 40 वर्षीय विजय पुत्र गेबीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से विजय को कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला। उसे तत्काल एमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

#Udaipur #DahodNaka #RoadAccident #AutoAccident #AccidentNews

दाहोद नाका पर बेकाबू ऑटो नहर में गिरा, चालक की मौत शहर के दाहोद नाका क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सूखी नहर में जा गिरा। हादसे में ऑटो चालक 40 वर्षीय विजय पुत्र गेबीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से विजय को कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला। उसे तत्काल एमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। #Udaipur #DahodNaka #RoadAccident #AutoAccident #AccidentNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 10, 2026

झाड़ोल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बच्चे की मौत; 3 घायल

उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा ढिमड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उदयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

#Udaipur #Jhadol #RoadAccident #AccidentNews #RajasthanNews

झाड़ोल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बच्चे की मौत; 3 घायल उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा ढिमड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उदयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। #Udaipur #Jhadol #RoadAccident #AccidentNews #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 10, 2026

भूतियावर घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस, 25 यात्री सवार; कई घायल

प्रतापगढ़ के भूतियावर घाटी में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-56 पर बारावरदा के पास सूरत से चित्तौड़गढ़ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे।
हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना पर धमोतर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बस चालक के सिर में भी चोट लगी है।
चालक के अनुसार घाटी में अचानक बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घाटी में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

#Pratapgarh #BhutiyawarGhati #RoadwaysBus #RoadAccident #RajasthanNews

भूतियावर घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस, 25 यात्री सवार; कई घायल प्रतापगढ़ के भूतियावर घाटी में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-56 पर बारावरदा के पास सूरत से चित्तौड़गढ़ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना पर धमोतर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बस चालक के सिर में भी चोट लगी है। चालक के अनुसार घाटी में अचानक बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घाटी में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। #Pratapgarh #BhutiyawarGhati #RoadwaysBus #RoadAccident #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 10, 2026