झाड़ोल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बच्चे की मौत; 3 घायल
उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा ढिमड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उदयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
#Udaipur #Jhadol #RoadAccident #AccidentNews #RajasthanNews