🚨 फरेंदा रोड पर खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप
महराजगंज। फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से घना धुआं उठने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #Farenda #FarendaRoad #UdyogChauraha #CarFire #FireNews #LatestNews #MaharajganjNews #UPNews #AccidentNews #FireIncident #BreakingUpdate #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate
Maharajganj, Maharajganj | Sep 24, 2026