🔴 महराजगंज में विश्वविद्यालय स्थापना की पहल, प्रस्तावित नाम को लेकर चर्चा तेज!
📍 कोल्हुई बाजार, महराजगंज।
महराजगंज में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय स्थापना की पहल शुरू की गई है। कोल्हुई बाजार स्थित AIMIM कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुबारक़ हुसैन ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को ‘इन्तेहादे-ए-मिल्लत फाउंडेशन ट्रस्ट’ का पंजीकरण कराया गया है। ट्रस्ट की ओर से प्रस्तावित विश्वविद्यालय का नाम ‘सालारे मिल्लत सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी विश्वविद्यालय’ रखने की योजना है।
मुबारक़ हुसैन के मुताबिक, विश्वविद्यालय स्थापित होने से महराजगंज और आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे और उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
फिलहाल यह विश्वविद्यालय स्थापना की प्रस्तावित पहल है। आगे की प्रक्रिया और आवश्यक सरकारी अनुमतियों का इंतजार है।
क्या महराजगंज में विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा शिक्षा का नया अवसर? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #KolhuiBazar #Farenda #AIMIM #University #HigherEducation #EducationNews #MaharajganjNews #UPNews
Maharajganj, Maharajganj | Nov 24, 2026