रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
रफीगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोवर्धन बीघा गांव निवासी तुलसी साहू के पुत्र मनोज गुप्ता और गोपालपुर गांव निवासी कल्लू दास के पुत्र रमेश दास शामिल हैं। मंगलवार रात्रि 9 बजे थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ औरंगाबाद न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।