सिहोरा: पालीवाल कॉलोनी में घुटनों तक पानी, स्कूली बच्चों की राह हुई मुश्किल
बारिश के चलते खितौला के वार्ड नंबर 12 स्थित पालीवाल कॉलोनी की सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। सड़क पर भरे पानी के बीच से ही कॉलोनी के लोग स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग आने-जाने को मजबूर है। जल भराव के कारण लोगों की रोजमर्रा की आवाज आई प्रभावित हो रही है। सड़क पर पानी भरने से रास्ते की स्थिति खराब हो गई है।