गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में इंडिया टेक्सटाइल एक्सपो 2025 की शुरुआत
हस्तशिल्प के दूसरे संस्करण का आयोजन 12 से 15 फरवरी 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में किया जा रहा है। इसका आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के समर्थन से भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) करती है। नीति निर्माताओं और ग्लोबल सीईओ के साथ-साथ, 5000 से अधिक प्रदर्शकों, 110 से अधिक देशों के 6000 से अधिक खरीदारों, और 1,50,000 से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। भारत टेक्स 2025 का लक्ष्य ग्लोबल टेक्स्टाइल इकोसिस्टम को सक्रिय करना, व्यवसायों को साझेदार बनाने के लिए अनूठा अवसर प्रदान करना, नए उत्पादों का पता लगाना, और नए ट्रेंड एवं टेक्नोलॉजी पर सभी नई सूचना से अवगत रहना है।