ग्रेटर नोएडा में बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बिसरख थाना क्षेत्र के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा संचित शर्मा ने पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त कर सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।