विभूतिपुर: विभूतिपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 6-7 में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन
विभूतिपुर उत्तर पंचायत वार्ड 6-7 के बीच ब्रह्मस्थान परिसर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए दीपक कुमार, चंदन कुमार, नीतीश कुमार, कुंदन कुमार सहित दर्जन ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन विभूतिपुर अंचलाधिकारी को दिया है। बताया है कि ब्रह्म स्थान के निकट 7 कट्ठा दो दूर सरकारी भूमि है। इसी जमीन में एक सार्वजनिक कुआं भी है।